Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम जेआरडी टाटा कॉम्प्लेक्स के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक पर जा रहे दंपति को निशाना बनाकर महिला का पर्स छीन (Jamshedpur Purse Snatching ) लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।
घटना के दौरान अचानक पर्स छिन जाने से महिला संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर (Jamshedpur Purse Snatching) गई। गिरने से महिला को चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, महिला के पर्स में मोबाइल फोन, नगद रुपये और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
इसे भी पढ़ें – फर्जी ‘प्रेस’ वाहनों और अवांछित तत्वों पर कार्रवाई की मांग, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने DC को सौंपा आग्रह पत्र+VDO
सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।




