Home > Jamshedpur > Jamshedpur: संसद ने एफसीआई से जमशेदपुर के 179 मजदूरों का तबादला रोकने की मांग को लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से को लिखा पत्र

Jamshedpur: संसद ने एफसीआई से जमशेदपुर के 179 मजदूरों का तबादला रोकने की मांग को लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से को लिखा पत्र

Jamshedpur : जमशेदपुर में एफसीआई में काम कर रहे 179 मजदूरों का मनमाने तरीके से धनबाद व जसीडीह ट्रांसफर कर दिया गया है। यह मुद्दा शनिवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को पत्र लिख कर उठाया है। केंद्रीय मंत्री से मांग की गई कि इन मजदूरों का ट्रांसफर रोका जाए और उन्हें जमशेदपुर में ही काम करने दिया जाए। सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को पत्र लिखकर कहा है कि एफसीआई जमशेदपुर में काम कर रहे हैं। यह मजदूर लंबे समय से जमशेदपुर में सेवा दे रहे हैं। बहुत से मजदूर रिटायर होने की स्थिति में हैं। ऐसे में इनको हटकर दूर भेजा जा रहा है जो गलत है। भारतीय खाद्य निगम पर आरोप है कि वह इन मजदूरों को हटाकर उनकी जगह ठेका मजदूर रख रहा है। अपने स्थाई कर्मचारी को वेतन का भुगतान कर रही है। वहीं ठेका श्रमिकों को मजदूरी दे रही है। सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के खाद्य संग्रह विभाग भंडार जमशेदपुर के 179 मजदूर में सरदार, मंडल, श्रमिक और सहायक श्रमिक शामिल हैं। इनका ट्रांसफर रद्द करने की मांग की गई है।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!