Home > India > जमशेदपुर: भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में विवाहिता को नहीं रखने के विवाद में एक युवक पर तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर: भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में विवाहिता को नहीं रखने के विवाद में एक युवक पर तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में एक विवाहिता को नहीं रखने के विवाद ने गुरुवार की रात तूल पकड़ लिया। इस मामले में तलवारबाजी हुई और एक युवक वीरेंद्र कुमार शर्मा को तलवार से मारकर घायल कर दिया गया है। वीरेंद्र कुमार शर्मा के सर में तलवार लगी है। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके सर की मरहम पट्टी की गई। वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनके मामा की लड़की की शादी ग्वाला बस्ती के ही रहने वाले संतोष शर्मा से हुई है। वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उसने गुरुवार की रात संतोष शर्मा को मोबाइल पर फोन किया और पूछा कि वह पिंकी को अपने घर ले जाएगा या नहीं। इसी पर वह फोन पर ही गाली गलौज करने लगा और फिर संतोष शर्मा के घर पर आकर उससे मारपीट करने लगा। इस पर वीरेंद्र कुमार शर्मा ने भी अपना बचाव किया। इसके बाद संतोष शर्मा वहां से चला गया और हमने घर के कई लोगों को बुला लिया और सब ने मिलकर वीरेंद्र कुमार शर्मा के साथ मारपीट की। तलवार और ईंट पत्थर चला कर वीरेंद्र शर्मा पर हमला किया गया।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO