Home > Jamshedpur > डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की पहल पर बोड़ाम की छात्रा का केजीबीवी में हुआ नामांकन

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की पहल पर बोड़ाम की छात्रा का केजीबीवी में हुआ नामांकन

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर बोड़ाम की रहने वाली छात्रा भवानी दास का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय यानी केजीबीवी में शुक्रवार को नामांकन किया गया। यह जानकारी डीसी ऑफिस से शुक्रवार को दी गई। डीसी ऑफिस से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बोड़ाम प्रखंड के अंधारझोर गांव से आए शिल्पकारों के एक दल ने डीसी के सामने कई समस्याएं रखी थीं।इसमें शामिल एक व्यक्ति ने डीसी को बताया था कि उसकी पोती भवानी दास की पढ़ाई आगे जारी रखने में समस्या आ रही है। दसवीं पास होने के बाद भवानी दास का नामांकन जमशेदपुर में वर्कर्स कॉलेज में कराया गया था। लेकिन, आर्थिक समस्या के चलते भवानी दास यहां नहीं पढ़ पा रही है। प्रतिदिन 10 किलोमीटर आने जाने में दिक्कत हो रही है। इस पर डीसी ने भवानी दास का नामांकन पटमदा के आवासीय विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को भवानी दास के पिता दयामय रूही दास केजीबीवी पहुंचे और भवानी दास का नामांकन वहां हुआ।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply