Home > Health > रांची के रिम्स के पीजी डाक्टर की संदिग्ध मौत के मामले की जांच की मांग को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज से निकला कैंडल मार्च

रांची के रिम्स के पीजी डाक्टर की संदिग्ध मौत के मामले की जांच की मांग को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज से निकला कैंडल मार्च

जमशेदपुर : रांची में रिम्स के पीजी के छात्र डॉक्टर मदन की संदिग्ध मौत हुई है। डॉक्टर इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को जमशेदपुर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथ में जलती हुई मोमबत्ती लेकर छात्र मेडिकल कॉलेज से डिमना चौक पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर राजेंद्र राघवेंद्र ने बताया कि डॉक्टर मदन के साथ क्या हुआ है। उनकी हत्या हुई है या कोई और मामला है। उच्चस्तरीय जांच के बाद ही इसका पता चलेगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में डॉक्टर मदन की मौत का स्पष्ट खुलासा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज भी असुरक्षित है। कई ऐसे खुले स्थान है जहां से कैंपस में बाहरी लोग दाखिल हो सकते हैं। उन्होंने कालेज प्रबंधन से मांग की कि ऐसे स्थान को ठीक कराया जाए ताकि रिम्स जैसी घटना की पुनरावृत्ति जमशेदपुर में नहीं हो। उन्होंने मांग की कि हॉस्टल की सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट भी तैनात की जानी चाहिए। गौरतलब है कि रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के रिम्स अस्पताल के हॉस्टल नंबर पांच के पास झाड़ियों में गुरुवार की सुबह डॉक्टर मदन का जला हुआ शव बरामद हुआ था। जलने से उनकी मौत हुई है। छत पर मोबिल भी मिला है। इससे लग रहा है कि हो सकता है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को जलाकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की हो या फिर कोई और मामला हो। डॉक्टर मदन तमिलनाडु के रहने वाले थे। वह फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टाक्सीकोलोजी में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र थे। डॉक्टर मदन हॉस्टल नंबर पांच के कमरा नंबर 69 में रहते थे। रांची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply