Home > Jamshedpur > 10 दिसंबर को इकबाल नामक संस्था निकालेगी नशा मुक्त रैली, सर्किट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

10 दिसंबर को इकबाल नामक संस्था निकालेगी नशा मुक्त रैली, सर्किट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : 10 दिसंबर को इंकलाब नामक संस्था नशा मुक्त रैली निकालेगी। इस संबंध में सर्किट हाउस में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इकबाल नामक संस्था के पदाधिकारी अजमेरी खान ने बताया कि यह रैली सुबह 10:00 बजे गांधी मैदान से निकलकर साकची में बिरसा मुंडा चौक तक जाएगी। रैली का मकसद युवा वर्ग को नशे से दूर रखना है।

यह भी पढें – पीस पार्टी ने खोली स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पोल, मानगो नगर निगम के सामने किया प्रदर्शन, जवाहर नगर में सड़क और नाली निर्माण कराए निगम

उन्होंने बताया कि इन दिनों युवा वर्ग नशे की चपेट में है। चरस, कोकीन, अफीम, बीड़ी, सिगरेट, शराब और गांजा लोग पी रहे हैं। इससे सामाजिक झगड़े, स्वास्थ्य का नुकसान, व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा, शिक्षा, संस्कार आदि पर असर पड़ रहा है। इसीलिए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply