Home > Crime > सोनारी में भारत सेवाश्रम संघ के छात्र पर हुआ जानलेवा हमला

सोनारी में भारत सेवाश्रम संघ के छात्र पर हुआ जानलेवा हमला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी में भारत सेवाश्रम संघ के छात्र रोशन चौधरी पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ है। रोशन चौधरी भारत सेवाश्रम संघ में कक्षा 12 का छात्र है। बताते हैं कि जब वह अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। तभी सोनारी के डीएवी स्कूल के पास उस पर हमला किया गया। बताते हैं कि रूपनगर के रहने वाले निशान बहादुर नामक युवक ने उसे रोका और उस पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढेंपीस पार्टी ने खोली स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पोल, मानगो नगर निगम के सामने किया प्रदर्शन, जवाहर नगर में सड़क और नाली निर्माण कराए निगम

नाक और आंख में चोट आई है। घटना के बाद शोरगुल होने पर लोग जुट गए और निशान को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। घायल रोशन चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनारी थाने में मामले की लिखित शिकायत की गई है। पुलिस निशान बहादुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा