Home > Jamshedpur > जमशेदपुर: आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या को साकची के स्वर्णरेखा घाट समेत विभिन्न घाटों पर पहुंचे लोग, किया पिंडदान

जमशेदपुर: आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या को साकची के स्वर्णरेखा घाट समेत विभिन्न घाटों पर पहुंचे लोग, किया पिंडदान

जमशेदपुर : आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनिवार को शहर के लोग साकची समेत विभिन्न घाट पर पहुंचे। साकची के स्वर्णरेखा घाट और सोनारी के दो मोहानी घाट पर काफी भीड़ रही। लोगों ने अपने पितरों के लिए पिंडदान किया और तर्पण किया। आज पितृ पक्ष का अंतिम दिन है। पिंडदान करने आए लोगों ने बताया कि आश्विन कृष्ण पक्ष के प्रतिपदा से अमावस्या तक के काल को पितृ पक्ष या महालया पक्ष कहा गया है। पुजारी दीपक पांडे ने बताया कि महालया को पितृपक्ष का समापन और नवरात्रि की शुरुआत माना जाता है। देवी दुर्गा के आगमन की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार से पूजा पाठ का काम शुरू हो जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply