Home > Crime > मानगो के जवाहर नगर में दो पक्षों में मारपीट, सामान को क्षति पहुंचाने और जेवरात की लूटपाट के लगे आरोप

मानगो के जवाहर नगर में दो पक्षों में मारपीट, सामान को क्षति पहुंचाने और जेवरात की लूटपाट के लगे आरोप

जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर में दो पक्षों में मारपीट हुई है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्षों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी किया गया और जेवर भी छीन गया। इस मामले में एक पक्ष की जवाहर नगर रोड नंबर 4 की रहने वाली भारती हेंब्रम ने इस मामले में पुतुल सिंह, मिस्ठू सोना, मिस्ठू सरकार, कांची लोहार, बिजली राम, राजाराम, अंजू देवी, ज्योति, 50 अज्ञात महिला और 10 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है। भारती हेंब्रम का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की। मारपीट की और उनके सामान को क्षति पहुंचाई। जबकि दूसरे पक्ष से सिदगोड़ा के बागुनहातू की रहने वाली रिंकू देवी ने मिस्टू सरकार और मिष्ठू सोना को आरोपी बनाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई है। मिस्ठू सरकार पारडीह जबकि मिस्ठू सोना भालूबासा निवासी हैं। रिंकू देवी का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर सोने की चेन, जेवरात पैसे और अन्य सामान चोरी कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

1 Response

  1. Закажите навес арочный и получите лучшее предложение на рынке.

    Еще мы предлагаем:
    навесы для авто из металлопрофиля
    навесы из металлочерепицы
    навес для дома
    навес для автомобиля для дачи
    навесы для машины из поликарбоната

    Больше информации на нашем сайте https://naves-sale.ru

Leave a Reply