Home > Jamshedpur > Jamshedpur: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भालूबासा में हरिजन मध्य विद्यालय में किया मतदान

Jamshedpur: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भालूबासा में हरिजन मध्य विद्यालय में किया मतदान

जमशेदपुर : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने शनिवार को भालूबासा में हरिजन मध्य विद्यालय में मतदान किया। वह भालूबासा में बने बूथ संख्या 21 में मतदान करने पहुंचे। यहां लोगों की कतार लगी थी। लाइन में लगकर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपनी बारी आने का इंतजार किया और फिर मतदान किया। उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्र वधू भी मतदान करने पहुंची थी। मतदान करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि सभी लोग मतदान करें और अपने पड़ोसियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचें। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply