Home > Education > अब 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 5 तक के सरकारी व निजी स्कूल, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश

अब 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 5 तक के सरकारी व निजी स्कूल, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : अब 14 जनवरी तक कक्षा एलकेजी से 5 तक के स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में प्रदेश सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के सचिव के रवि कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप है। ठंड बढ़ गई है। इसके चलते कक्षा एक से कक्षा 5 तक के स्कूलों को अब 14 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढें –बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट को ठीक करने के लिए मिले थे 21 लाख 59 हजार रुपये, आरटीआई के तहत मिली जानकारी

गौरतलब है कि इससे पहले प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया था। आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी विद्यालयों में पोषक क्षेत्र के बच्चों के लिए मिड-डे मील बनाने का काम लगातार जारी रहेगा। यही नहीं शिक्षक विद्यालय जाएंगे और वहां ऑनलाइन डाटा एंट्री का काम जारी रखेंगे।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply