Home > Education > बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले APJA कलाम हाईस्कूल की 13 छात्र-छात्राएं सम्मानित, प्राचार्य को भी सम्मानित किया गया

बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले APJA कलाम हाईस्कूल की 13 छात्र-छात्राएं सम्मानित, प्राचार्य को भी सम्मानित किया गया

बिरसानगर में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों वह उनके प्रधानाचार्यो को किया सम्मानित
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
बिरसा नगर में ज्ञानदीप उच्च विद्यालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं जिला शिक्षा कार्यालय की तरफ से गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर जैक बोर्ड में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90% से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। 90% से अधिक रिजल्ट देने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया। उलीडीह खानकाह स्थित एपीजेए कलाम हाई स्कूल और ज्ञानदीप हाई स्कूल बिरसानगर की प्राचार्या को सम्मानित किया गया। एपीजेए कलाम हाई स्कूल के 13 छात्र छात्रा सम्मानित हुए। इस मौके पर 200 से अधिक छात्र-छात्राएं और 40 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन मोहम्मद ताहिर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ज्ञानदीप उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया।
विद्यालयों को मिलता रहेगा सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि उनके अधीन आने वाले सभी विद्यालय समान हैं। विभागीय बंदिशों में बंधे होने के कारण सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं से स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों व महाविद्यालयों को लाभान्वित नहीं किया जा सकता। हालांकि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और नवोदय विद्यालय में नामांकन का लाभ इन विद्यालयों को दिया गया है और ऐसा आगे भी प्रयास जारी रहेगा।
एपीजे कलाम हाई स्कूल के डायरेक्टर बोले ऐतिहासिक हुआ कार्यक्रम
इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर हुसैन ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। इससे पहले जिले में ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में उत्साह आया है और आगामी साल 2023 की सालाना माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जिले का रिजल्ट में पहला स्थान होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्थापना की अनुमति प्राप्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को सम्मान दिए जाने पर संघ की तरफ से अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर हुसैन ने आभार भी प्रकट किया।
विद्यार्थियों को प्रेरणा देगा यह कार्यक्रम
इस अवसर पर अवर प्रमंडल शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार पांडे ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार आगामी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों को प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में ज्ञानदीप विद्यालय की प्राचार्य के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के लिपिक नितिन कुमार, झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ की रफत आरा, मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ शकील, शमा परवीन, शंकर पाठक, अमर सिंह आदि के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो सका।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply