Home > Health > बारीडीह में अद्रेशिर दलाल मेमोरियल अस्पताल में खुला नया आधुनिक डायलिसिस सेंटर

बारीडीह में अद्रेशिर दलाल मेमोरियल अस्पताल में खुला नया आधुनिक डायलिसिस सेंटर

टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने किया उद्घाटन
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
बारीडीह स्थित अद्रेशिर दलाल मेमोरियल हॉस्पिटल एडीएमएच में नया डायलिसिस सेंटर खोला गया है। डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने किया। उद्घाटन के साथ ही डायलिसिस सेंटर चालू हो गया है। कई मरीजों की यहां डायलिसिस की गई। चाणक्य चौधरी ने बताया कि इस डायलिसिस सेंटर में 20 बेड हैं। एक दिन में 60 मरीज यहां डायलिसिस करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस डायलिसिस सेंटर को चलाने में टाटा स्टील का पार्टनर नेफ्रोप्लस बना है। उन्होंने कहा कि इस डायलिसिस सेंटर में कई अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। आरओ प्लांट के साथ ही ब्लड ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया गया है। गौरतलब है कि इस अस्पताल में 1996 में एक छोटा डायलिसिस सेंटर खोला गया था। जो बाद में बंद हो गया था। टाटा स्टील ने इसे दोबारा शुरू किया है।

You may also like
Jamshedpur World Record : 16 महीने के ऋत्विक के एक मिनट के वीडियो ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, दुनिया के नक्शे पर आई लौहनगरी
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार