Home > Education > Netaji Subhas Medical College : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में MBBS के दूसरे बैच की पढ़ाई शुरू, सभी 200 सीटें फुल

Netaji Subhas Medical College : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में MBBS के दूसरे बैच की पढ़ाई शुरू, सभी 200 सीटें फुल

Saraikela (kharsawan) : आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार को एमबीबीएस के दूसरे बैच का विधिवत शुभारंभ किया गया। नए शैक्षणिक सत्र के लिए कॉलेज की सभी 200 सीटों पर नामांकन पूरा हो गया है। देश के (Netaji Subhas Medical College) अलग-अलग राज्यों से चिकित्सा शिक्षा हासिल करने पहुंचे विद्यार्थियों के स्वागत के साथ संस्थान में नए सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संस्थान की शैक्षणिक पहल की सराहना की।

उपायुक्त ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी यहां डॉक्टर बनने का सपना लेकर पहुंचे हैं। उन्हें उम्मीद है कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि (Netaji Subhas Medical College) यहां से पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थी भविष्य में कुशल चिकित्सक बनकर देश और समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा शिक्षण संस्थानों की स्थापना से न केवल विद्यार्थियों को अवसर मिलता है, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर सितवांतो देवी महिला कल्याण समिति के सचिव एवं नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डॉक्टर तैयार करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं का विकास करना भी है। चिकित्सा का पेशा सीधे मानव जीवन से जुड़ा है। इसलिए एक अच्छे डॉक्टर के लिए पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की समझ भी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज पूरी तरह रैगिंग मुक्त संस्थान है। यहां विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित और सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने नए विद्यार्थियों से पूरी लगन और समर्पण के साथ पढ़ाई करने तथा संस्थान की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

पीजी की 20 सीटों पर इसी साल शुरू होगी पढ़ाई

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहे इस संस्थान में अब स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इसी वर्ष पीजी की 20 सीटों के लिए अनुमति प्राप्त हुई है। इन सीटों पर पढ़ाई शुरू करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही पीजी पाठ्यक्रम भी शुरू करने की योजना है।

पहले बैच के विद्यार्थियों ने किया नए छात्रों का स्वागत

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Couture Week : 19 दिसंबर को जमशेदपुर में सजेगा फैशन और ग्लैमर का जलवा, झारखंड कॉउचर वीक और फॉवेल ब्यूटी एक्सपो का होगा आयोजन

नए सत्र के शुभारंभ पर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा। पहले बैच के छात्र-छात्राओं ने नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अलग-अलग राज्यों से आए विद्यार्थियों ने अपने मेडिकल करियर के नए सफर की शुरुआत की। संस्थान प्रबंधन ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

You may also like
Jamshedpur MBBS Education : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में PG की 20 सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई
Jamshedpur Education News : सरकारी स्कूलों में कम उपस्थिति पर उपायुक्त सख्त, आधार और बैंक खाते बनाने के निर्देश
Jamshedpur Education : बाहर से यूनिफॉर्म खरीदी तो BA के छात्र का रोक दिया रजिस्ट्रेशन
Jamshedpur Jammu Shekh : वाह जामू वाह, शिक्षक सम्मान समारोह में सबसे पहले हुआ अभिनंदन; जानिए क्यों जमशेदपुर के माहौल पर छा गया कैंडी बेचने वाला