Home > Crime > Jamshedpur : सरायकेला के आदित्यपुर में टीचर ट्रेंनिंग मोड़ के पास बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पर किया बोतल बोल बम से हमला, दो घायल+ वीडियो

Jamshedpur : सरायकेला के आदित्यपुर में टीचर ट्रेंनिंग मोड़ के पास बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर पर किया बोतल बोल बम से हमला, दो घायल+ वीडियो

सरायकेला: सरायकेला के आदित्यपुर में टीचर ट्रेंनिंग मोड़ के पास बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर अजय प्रताप सिंह पर बोतल बम से हमला कर दिया। इस हमले में झामुमो से जुड़े ट्रांसपोर्टर अजय प्रताप सिंह घायल हुए हैं। साथ ही झामुमो नेता उत्तम दास भी घायल हुए हैं। यह हमला तब किया गया जब अजय प्रताप सिंह अपने बोलोरो गाड़ी के पास खड़े होकर झामुमो नेता उत्तम दास से बात कर रहे थे।

तभी वहां बदमाश आए और बोतल बम से हमला कर दिया। बता दें कि बोतल बम बोलोरो गाड़ी के आगे जाकर लगा और फट गया। हमलावरों की संख्या चार के आसपास बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गम्हरिया शहरी प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों का टीएमएच में इलाज चल रहा है। दोनों को बम के छर्रे लगे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा और आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply