Home > Jamshedpur > कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे साहिबगंज से शुरू करेंगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, बिष्टुपुर में पार्टी के जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे साहिबगंज से शुरू करेंगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, बिष्टुपुर में पार्टी के जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कांग्रेस झारखंड में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत साहिबगंज से 11 फरवरी को होगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 फरवरी को साहिबगंज आ रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को बैठक की। बैठक के बाद बिष्टुपुर के तिलक पुस्तकालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पत्रकारों को बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले से 160 कार्यकर्ता साहिबगंज में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मंडल स्तर, पंचायत स्तर, बूथ स्तर और ग्राम स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की है। सभी प्रखंड में जिले से प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 2 महीने तक चलेगा। इस दौरान हर गांव में बैठक होगी। डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। राहुल गांधी का मूल संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा और मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज शीट का पंपलेट बांटा जाएगा। हर दरवाजे पर भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर चिपकाया जाएगा। बाइक रैली निकालकर अभियान का प्रचार प्रसार होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष के अलावा प्रदेश सचिव सामंता कुमार, प्रदेश सचिव कमलेश कुमार पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर, मौलाना अंसार खान, अजय मिश्रा आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें12 फरवरी को रांची आएंगे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिष्टुपुर के सर्किट हाउस में राजद नेताओं ने की बैठक

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply