Home > Crime > टेल्को थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

टेल्को थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मोटरसाइकिल टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी से चोरी हुई थी। मोटरसाइकिल संजय कुमार की थी। इस मामले में टेल्को थाने में 8 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने छोटा गोविंदपुर के रहने वाले कुणाल कुमार उर्फ दादू, प्रमोद यादव और मनोज कुमार जयसवाल को जेल भेज दिया है। कुणाल टेल्को थाना से, मनोज कुमार जयसवाल गोविंदपुर थाना से और प्रमोद यादव परसुडीह गोविंदपुर व टेल्को थाना से कई कांड में पहले भी जेल जा चुका है। शुक्रवार को तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
इसे भी पढ़ें-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे साहिबगंज से शुरू करेंगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, बिष्टुपुर में पार्टी के जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस