Home > Jamshedpur > 12 फरवरी को रांची आएंगे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिष्टुपुर के सर्किट हाउस में राजद नेताओं ने की बैठक

12 फरवरी को रांची आएंगे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिष्टुपुर के सर्किट हाउस में राजद नेताओं ने की बैठक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 12 फरवरी को रांची आ रहे हैं। रांची में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मिलन समारोह में पूरे प्रदेश के राजद नेता शामिल होंगे। इस मिलन समारोह को सफल बनाने की तैयारी के लिए शुक्रवार को जमशेदपुर में बिष्टुपुर के सर्किट हाउस में राजद नेताओं ने एक बैठक की। इस बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री और राजद नेता सुरेश पासवान थे। सुरेश पासवान का जमशेदपुर पहुंचने पर राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। बैठक में तय किया गया कि जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान से हजारों पार्टी कार्यकर्ता 12 फरवरी को रांची पहुंचेंगे। इससे पहले आदित्यपुर में भी पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने राजद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। स्थानीय नीति के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार सभी के हितों को देखकर नीति बना रही है। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरी में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिले इसे लेकर स्थानीय नीति में 1932 का खतियान लागू किया गया है। राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कोल्हान के तीनों जिलों से 100 चार पहिया वाहनों से 12 फरवरी को राजद कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में 24 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इसे भी पढ़ें-कदमा में एलआइजी फ्लैट में ससुराल से पत्नी को लाने गए व्यक्ति की हत्या

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स