Home > Crime > साकची के होटल देवदूत में रांची के करोड़पति कारोबारी की हुई रहस्यमयी मौत, युवती के साथ पति बनकर रह रहा था

साकची के होटल देवदूत में रांची के करोड़पति कारोबारी की हुई रहस्यमयी मौत, युवती के साथ पति बनकर रह रहा था

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची के होटल देवदूत में रांची के करोड़पति कारोबारी अश्वनी जयसवाल की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। अश्वनी जायसवाल की उम्र 27 वर्ष के आसपास बताई जाती है। वह रांची के लालपुर का रहने वाला था। मौत की पुष्टि करने के लिए उसे टीएमएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होटल में उसके साथ एक युवती भी थी। युवती सरायकेला के गम्हरिया के साईं नगर की रहने वाली है। होटल के स्टाफ का कहना है कि कारोबारी ने युवती को अपनी पत्नी बताया था और 11 दिनों से होटल में ठहरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद साकची पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। युवती का कहना है कि बुधवार की देर रात ही कारोबारी की तबीयत बिगड़ गई थी। इस बीच उसने आदित्यपुर थाने को फोन भी किया था। लेकिन पुलिस ने कहा कि मामला साकची थाने का है। गुरुवार की सुबह 9:30 बजे कारोबारी की हालत काफी बिगड़ गई और वह चिल्लाने लगी। इसके बाद उसे टीएमएच ले जाया गया। बताते हैं कि कारोबारी युवती के साथ बीएमडब्ल्यू पर होटल पहुंचा था। घटना की सूचना कारोबारी के परिवार के लोगों को दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें-रामनवमी और रमजान को लेकर पुलिस ने साकची से निकाला फ्लैग मार्च, मानगो व कदमा समेत सभी इलाकों में पहुंची पुलिस

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील