Home > Crime > कदमा के रानीकुदर में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

कदमा के रानीकुदर में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रानीकुदर में शनिवार को एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला (Jamshedpur Chapad News) सामने आया है। घायल की पहचान भोलू चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन पर धारदार कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल (Jamshedpur Chapad News) हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल भोलू चौधरी को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले में जाहिद और इमरान नामक दो लोगों का नाम सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों पर पहले भी मारपीट और हमला करने जैसी घटनाओं में शामिल रहने के आरोप लग चुके हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – सऊदी अरब-यूएई के बीच बढ़ा तनाव, सीमा पर ट्रकों की लंबी कतारें और बैंक ट्रांसफर में भी आ रही रुकावट

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply