Home > Bihar > भागलपुर के हबीबपुर में महिला की गोली मारकर हत्या इलाके में सनसनी

भागलपुर के हबीबपुर में महिला की गोली मारकर हत्या इलाके में सनसनी

न्यूज बी रिपोर्टर, भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाह जंगी नवटोलिया में बुधवार को एक महिला मीरा देवी उर्फ रानी की हत्या कर दी गई। रानी की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की घटना को तब अंजाम दिया गया। जब मीरा देवी शाह जंगी हटिया बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी। वह पैदल ही थी। घर से कुछ ही दूरी पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसके सिर पर पीछे से गोली मार दी। घटनास्थल पर ही महिला की मृत्यु हो गई। उसके प्राण पखेरू उड़ गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खून से लथपथ महिला के शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले गई। जहां शव का पंचनामा करने के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दिन जमीन विवाद को लेकर महिला का उसके पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply