Home > Bihar > पटना के जगदेव पथ में एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पटना के जगदेव पथ में एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

राजीव, पटना : बिहार की राजधानी पटना में जगदेव पथ स्थित एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है। जिस अपार्टमेंट में आग लगी उसका नाम नारायण अपार्टमेंट है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। बताते हैं कि फ्लैट के दूसरे फ्लोर पर खाना बनाने के दौरान एक गैस सिलेंडर में आग लग गई थी। सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसी के बाद अपार्टमेंट में आग लगी। घटना की जानकारी मिलने पर राजीव नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply