Home > Jamshedpur > Murder Mystry : मानगो में सुंदरवन फेस टू के नजदीक केला गोदाम के पास मिला नर कंकाल

Murder Mystry : मानगो में सुंदरवन फेस टू के नजदीक केला गोदाम के पास मिला नर कंकाल

Murder Mystry: किसका नर कंकाल

Jamshedpur : (Murder Mystry) मानगो में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रविवार की शाम मानगो थाना क्षेत्र के सुंदरवन फेस टू के पास केला गोदाम के करीब एक नर कंकाल मिला। इसमें एक खोपड़ी है और बहुत सारी हड्डियां हैं। नर कंकाल लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। लोग नर कंकाल देखने मौके पर पहुंचने लगे। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Murder Mystry : MGM के शीत गृह में रखा गया कंकाल 

नर कंकाल को कब्जे में ले लिया गया है। इसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रख दिया गया है। बताते हैं कि नर कंकाल के पास एक पैंट भी पड़ा मिला है। यह पैंट नर कंकाल से संबंधित है या फिर किसी और का है यह जांच के बाद पता चलेगा। नर कंकाल के मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि यह नर कंकाल कहां से आया। क्या किसी ने किसी की हत्या कहीं और की और जब लाश कंकाल में बदल गई तो लाकर बाहर फेंक दिया। लोगों का कहना है कि अगर यहां लाश पड़ी होती तो इसकी बदबू होती और लोग समझ जाते कि यह किसी की लाश है। Murder Mystry 

इसे भी पढ़ें – Sky Diving : जमशेदपुर में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की स्काई डाइविंग फेस्टिवल की शुरुआत, किरीबुरू में शुरू होगा खनन पर्यटन

गहन तहकीकात की मांग

Murder Mystry कंकाल किसका

Murder Mystry कंकाल किसका

लोगों का कहना है कि पुलिस इसकी गहन छानबीन करे और जिस किसी ने भी हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई में कोताही नहीं बरते। क्षेत्र में कई लोग ऐसे हैं जिनकी लाश नहीं मिली थी आजाद नगर के एक युवक की भी लाश नहीं मिली थी। अब पुलिस जांच से घटना का खुलासा होगा कि यह किसका नर कंकाल है।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply