Home > Crime > Jamshedpur : सिदगोड़ा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट पीट कर हत्या, एक घायल युवक का एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज, चोरी कए आरोप में भीड़ ने दोनों की लाठी डंडे से की थी पिटाई, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur : सिदगोड़ा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट पीट कर हत्या, एक घायल युवक का एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज, चोरी कए आरोप में भीड़ ने दोनों की लाठी डंडे से की थी पिटाई, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़ा। इन युवकों के नाम अमन मुंडा और संजीत धान हैं। इन दोनों की जमकर पिटाई की गई। इसमें से अमन मुंडा की पिटाई के चलते मौत हो गई है। एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान अमन मुंडा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि संजीत धान का दायां हाथ टूट गया है। वह घायल है। उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी हरकत में आ गए हैं। आला अधिकारियों ने सिदगोड़ा थाना प्रभारी को आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जेल भेजने का निर्देश दिया है। इसके बाद सिदगोड़ा पुलिस हरकत में आ गई है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। बस्ती वासियों का बयान लिया जा रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों से पूछताछ कर पुलिस घटना की असलियत का पता लगाने में जुट गई है। आरोप है कि दोनों चोरी का सिलेंडर बेचने निकले थे। घायल संजीत ने बताया कि सुबह अमन ने उसे फोन किया और कहा कि सिलेंडर को बेच कर पैसे हासिल करते हैं। दोनों सुबह 4:00 बजे चोरी का सिलेंडर बेचने निकले थे। जाहेर टोला के पास इन्हें बस्ती के लोगों ने घेर लिया और लाठी डंडे से उनकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों को भीड़ से बचाकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अमन मुंडा ने दम तोड़ दिया।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply