Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे विधायक सरयू राय, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने किया ऐलान

जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे विधायक सरयू राय, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने किया ऐलान

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में बुधवार को आयोजित जदयू के मिलन समारोह में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कई युवा और महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। बिष्टुपुर के माइकल जान ऑडिटोरियम में जद यू व श्रावणी मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के मंत्री अशोक चौधरी थे। अशोक चौधरी ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय इस बार जद यू के टिकट पर एनडीए के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि वह जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे। वह फिर जीतेंगे। विधायक सरयू राय ने कहा कि पार्टी जहां से टिकट देगी। वहां से वह चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को भारत बंद था। इसके बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के नेता मधुकर सिंह ने कहा कि अचानक भारत बंद का ऐलान होने से वह आयोजन की तारीख आगे नहीं बढ़ा पाए। जबकि पत्रकारों से बात करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि अभी वह नहीं बता सकते कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह एनडीए में हैं। सीटों का फार्मूला तय होगा। तब कुछ कहा जा सकता है। अभी कुछ बोलना मुनासिब नहीं है।

You may also like
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला
Jamshedpur Madhuri Fan : माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर पप्पू सरदार ने कराया तीन गरीब कन्याओं का विवाह, झारखंड के जमशेदपुर में मनाया गया अनोखा जश्न+ VDO
Jharkhand Congress : जीनल निकुंज गाला जैन बनीं झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश प्रभारी

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!