Home > Jamshedpur > राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ साकची में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, सीएम पर लगाया युवाओं को ठगने का आरोप

राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ साकची में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, सीएम पर लगाया युवाओं को ठगने का आरोप

जमशेदपुर: राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ साकची में बुधवार को भाजयुमो ने विशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस साकची में भाजपा कार्यालय से शहीद चौक तक निकाला गया। मशाल जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार निरंकुश हो गई है। उसने युवाओं को झूठे आश्वासन दिए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं से वादा खिलाफी की है। साल में 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सरकार बनते ही हेमंत सरकार ने अपनी प्राथमिकता बदल ली। बड़ी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को रांची में युवा आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसमें जमशेदपुर से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि रांची में होने वाली युवा आक्रोश रैली को लेकर जमशेदपुर के युवाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि सभी लोग 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचें। इस मशाल जुलूस में भाजपा के नंद जी प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्र, बाबा सिंह, संजय तिवारी, सुशील पांडे, शशांक शेखर, अजय श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, मनोज राम आदि मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply