Home > Jamshedpur > Jamshedpur : हलुदबनी में लोगों के बीच विधायक ने बांटी परिसंपत्तियां, भरे गए अबुआ आवास के फॉर्म+ वीडियो

Jamshedpur : हलुदबनी में लोगों के बीच विधायक ने बांटी परिसंपत्तियां, भरे गए अबुआ आवास के फॉर्म+ वीडियो

आयोजित हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के हलुदबनी में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। यहां से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक मंगल कालिंदी ने परिसंपत्तियों का वितरण किया। अबुआ आवास के फॉर्म भी भरे गए। गुरु जी क्रेडिट कार्ड योजना के भी फॉर्म भरे गए। इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी योजनाओं को लाभुकों के घर तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कार्यक्रम के पहले चरण में 36 लाख लोगों के घर तक योजनाएं पहुंचाई गई थीं। दूसरे चरण में 56 लाख लोगों को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ मिला था। इस बार यह आंकड़ा और ऊपर जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply