Home > Crime > Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी में एक घर से जेवर चमकाने के नाम पर 10 लाख रुपए का सोने का गहना पार कर ले गए बदमाश

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी में एक घर से जेवर चमकाने के नाम पर 10 लाख रुपए का सोने का गहना पार कर ले गए बदमाश

सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों का पता लगाने में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी में बदमाशों ने बंटी सिंह के घर से जेवर चमकाने के नाम पर 10 लाख रुपए के सोने के गहने पार कर दिए हैं। घटना की जानकारी एमजीएम थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है। घटना गुरुवार की है। ब्युटी सिंह ने बताया कि दो बदमाश आए और बोले की वह पुराने बर्तन और सोने चांदी के आभूषण को चमका देंगे। इस पर उन्हें चांदी का एक बर्तन दिया गया, जिसको उन्होंने चमका कर दिखाया। इसके बाद उन्हें सोने के गहने दिए गए। इनको साफ करने के बाद उन्होंने एक पैकेट में रख दिया और कहा कि इसको फ्रिज में रख दीजिए। थोड़ी देर बाद खोलिएगा। इसके बाद बदमाश वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद जब ब्युटी सिंह ने फ्रिज से पैकेट खोला तो उसमें सोने के गहने नहीं थे। सिर्फ पाउडर था। तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। ब्युटी सिंह ने बताया कि 2 साल पहले उसकी शादी हुई है। शादी के सारे जेवरात बदमाश पार कर ले गए हैं। वह कुछ महीनों से मायके में रह रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply