Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में मिथिला समाज ने आयोजित की 11 लाख पार्थिव महादेव की पूजा का आयोजन

बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में मिथिला समाज ने आयोजित की 11 लाख पार्थिव महादेव की पूजा का आयोजन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में मिथिला समाज ने सोमवार को 11 लाख महादेव की पूजा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर के तमाम मैथिल संगठनों ने एक मंच पर आकर किया। पूजा के इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के कदमा, सोनारी, मानगो, सिदगोड़ा, बारीडीह, बागबेड़ा आदि इलाके के मैथिल संगठनों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि गोपाल मैदान में हुए इस कार्यक्रम में 21 पंडितों ने पूजा कराई है। यह पंडित वाराणसी, दरभंगा और जमशेदपुर के रहने वाले हैं। सभी यजमानों को पूजा के लिए परिधान और पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई। पूजा का कार्यक्रम पंडित विपिन झा और हीरालाल झा की देखरेख में हुआ। भोग वितरण भी किया गया। पूजा संपन्न करने के लिए 16 कमेटियां बनाई गई थीं।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply