Home > Health > जमशेदपुर : साकची के एमजीएम अस्पताल में सिटी स्कैन कराने को लेकर लगी लंबी लाइन, हुआ हंगामा

जमशेदपुर : साकची के एमजीएम अस्पताल में सिटी स्कैन कराने को लेकर लगी लंबी लाइन, हुआ हंगामा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां सुविधाएं बढ़ाने का दावा तो किया जाता है। लेकिन अव्यवस्था खत्म नहीं हो रही है। इसके पीछे सच्चाई यह है कि जनप्रतिनिधियों की नीयत ठीक नहीं है। अधिकारी भी हालात को ठीक करने की कोशिश नहीं करते। एमजीएम अस्पताल में जैसा चल रहा है वैसा चल रहा है। डॉक्टर भी लापरवाही करते हैं। सोमवार को यहां अजीब नजारा देखने को मिला। सिटी स्कैन कराने के लिए काउंटर के सामने मरीजों की काफी लंबी लाइन लगी रही। काउंटर पर बैठा कर्मचारी काफी सुस्ती से काम कर रहा था। इससे लोगों ने नाराजगी भी जताई। हंगामा भी हुआ। लेकिन कर्मचारी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा। लोगों ने काफी इंतजार करने के बाद सीटी स्कैन के लिए शुल्क जमा किया।

You may also like
Jugsalai Nagar Parishad : दिवाली-छठ से पहले जुगसलाई नगर परिषद अलर्ट, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट