Home > Patna > भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना दौरे पर राजद के खिलाफ दिए बयान पर मंत्री तेज प्रताप ने किया पलटवार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना दौरे पर राजद के खिलाफ दिए बयान पर मंत्री तेज प्रताप ने किया पलटवार

बोले अमित शाह बजरंगबली जी का गदा लेकर घूम रहे थे, उन्हीं को लग गई गदा
पटना:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पटना के दौरे पर थे। यहां उन्होंने बयान दिया कि क्षेत्रीय पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव में खत्म हो जाएंगी। इस पर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने पलटवार किया है। तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब तक जेपी नड्डा राजद पर निशाना नहीं साधेंगे। तब तक उनका पेट नहीं चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी दाल रोटी छीन लेंगे। इसीलिए जेपी नड्डा के लिए राजद के खिलाफ बोलना जरूरी है। तेज प्रताप ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार में हार रही है। पिछली बार अमित शाह बजरंगबली का गदा लेकर घूम रहे थे। यह गदा उन्हीं को लग गई थी। ऐसा न हो कि इस बार फिर यह गदा लग जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां आए चक्कर लगाएं। लेकिन हार कर ही जाएंगे। तेज प्रताप ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी कैसे खत्म हो जाएगी।

You may also like
Congress के वरिष्ठ नेता रईस रिजवी छब्बन
बिहार के CM नीतीश कुमार के महिला डाक्टर का हिजाब खींचने की घटना की हर तरफ निंदा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी बोले – हद हो गई, अब आंदोलन होना चाहिए
विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला विधायक को ऐसा क्या बोला कि मच गया हंगामा-लगे हाय-हाय के नारे
डोसा के साथ सांभर नहीं देने पर कोर्ट ने रेस्टोरेंट पर लगाया 3500 रुपए जुर्माना, 45 दिन के अंदर भरना होगा
पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Leave a Reply