Home > Jamshedpur > जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी ने रुकवा लिया ट्रांसफर, रांची में डाले हुए थे डेरा

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी ने रुकवा लिया ट्रांसफर, रांची में डाले हुए थे डेरा


जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव ने फिलहाल अपना ट्रांसफर फिलहाल रुकवा लिया है। हालांकि, अभी नगर विकास एवं आवास विभाग में इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि मामला ठंडा बस्ते में चला गया है। नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव का मानगो नगर निगम से महीना भर पहले ट्रांसफर कर दिया गया था। सूबे के एक मंत्री के करीबी माने जाने वाले सुरेश यादव का ट्रांसफर होने से सभी हैरत में थे कि मंत्री का करीबी होने के बावजूद उनका ट्रांसफर कैसे हो गया। सूत्र बताते हैं की ट्रांसफर होते ही सुरेश यादव ने रांची में डेरा डाल दिया था और अपना ट्रांसफर रुकवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। सुरेश यादव ने न केवल अपने करीबी मंत्री का चक्कर काटा। बल्कि झामुमो के भी कई नेताओं से सिफारिश करवाई। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद उनका ट्रांसफर रोक दिया गया है और वह अपनी गद्दी पर बरकरार हैं। गौरतलब है कि कार्यपालक अधिकारी का भाजपा नेता विकास सिंह से टकराव हो गया था। भाजपा नेता के खिलाफ सुरेश यादव ने मानगो थाने में केस भी दर्ज कराया था। इसकी जांच चल रही है और कोर्ट ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। भाजपा नेता का आरोप है कि कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव से एनएच 33 पर एक बिल्डिंग में नक्शा विचलन की शिकायत की गई है। लेकिन वह कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्योंकि यह बिल्डिंग प्रदेश के बड़े मंत्री के करीबी बनवा रहे हैं।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply