Home > Health > एमजीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर सौरभ विष्णु ने उठाए सवाल, उपायुक्त से औचक निरीक्षण की मांग

एमजीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर सौरभ विष्णु ने उठाए सवाल, उपायुक्त से औचक निरीक्षण की मांग

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल (Jamshedpur MGM Hospital) में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने उपायुक्त राजीव रंजन से अस्पताल की व्यवस्था पर पैनी नजर रखने और समय-समय पर औचक निरीक्षण करने की मांग की है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं (Jamshedpur MGM Hospital) मिल सकें।

सौरभ विष्णु ने कहा कि एमजीएम अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर पड़ रहा है। अस्पताल की चार एंबुलेंस खराब पड़ी हैं, जिसके कारण मरीजों को समय पर इलाज और रेफर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में परिजनों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बीच अस्पताल का सेंट्रल एसी सिस्टम ठप है। इससे वार्डों में भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। कई जगह मरीजों के परिजन हाथ से पंखा झलकर राहत देने को मजबूर हैं। खासकर बर्न और गंभीर मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

अस्पताल में पानी की समस्या भी लगातार बनी हुई है। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि कई बार पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं होता। वहीं कई विभागों में डॉक्टरों की अनुपस्थिति की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। लॉन्ड्री व्यवस्था प्रभावित होने से अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था भी खराब हो गई है।

सौरभ विष्णु ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने पूर्व उपायुक्त करण सत्यार्थी को अस्पताल की कमियों और अव्यवस्थाओं से अवगत कराया था। उस दौरान लगातार निरीक्षण होने से कई व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिला था। उन्होंने पिछले वर्ष अस्पताल की छत गिरने की घटना का भी जिक्र किया, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ उन्होंने धरना-प्रदर्शन भी किया था।

इसे भी पढ़ें –सीतारामडेरा के भालूबासा रोड पर बंद मकान में 10 लाख की बड़ी चोरी, पुलिस जांच जारी+VDO

उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल प्रबंधन पर प्रशासन का दबाव नहीं बना तो स्थिति और बदतर हो सकती है। ऐसे में उपायुक्त राजीव रंजन को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply