Home > Jamshedpur > Mango Spray Theft : मानगो में चोरों ने स्प्रे कर सबको कर दिया बेहोश, मोबाइल व नकदी पार+VDO

Mango Spray Theft : मानगो में चोरों ने स्प्रे कर सबको कर दिया बेहोश, मोबाइल व नकदी पार+VDO

Jamshedpur (Jharkhand): (Mango Spray Theft ) जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर रोड नंबर 15 की बंगाली कॉलोनी में सोमवार की रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। घर में सो रहे विक्की डे और उनके परिवार को स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया और चोरों ने नकद ₹10,000 और एक एंड्रॉयड मोबाइल की चोरी कर ली। पीड़ित परिवार ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात लगभग 2:15 बजे की है। (Mango Spray Theft)

विक्की डे की मां शिष्टी डे, जो चौका-चूल्हा कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, ने इस वारदात की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। सूचना मिलने पर विकास सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली।

Mango Spray Theft

Mango Spray Theft : घटना के बारे में जानते पू्र्व भाजपा नेता विकास सिंह

Mango Spray Theft : घटना के बारे में जानते पू्र्व भाजपा नेता विकास सिंह

: अचानक नींद खुली तो दिखे दो चोर

शिष्टी डे ने बताया कि रात में अचानक किसी हलचल की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्होंने कमरे में दो अजनबी व्यक्तियों को खड़े देखा। लेकिन बेसुध करने वाले किसी रासायनिक स्प्रे की वजह से वह न तो आवाज निकाल सकीं और न ही उठ सकीं। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में रखे नगद और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Rail Buldozer : सुंदरनगर में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 झोपड़ियों पर चला बुलडोजर, कई गरीब परिवार हुए बेघर + VDO

चोरी के बाद उन्होंने किसी तरह परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और पूरे घर की तलाशी ली। चोरों ने अलमारी को भी खंगाला, लेकिन वहां से उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात की सूचना देने के लिए वे लगातार दो घंटे तक 100 नंबर पर कॉल करते रहे, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। आखिरकार जब कॉल रिसीव हुआ और पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चोर भाग चुके थे।

मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मानगो में पुलिस की पेट्रोलिंग लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस केवल अवैध कारोबारियों के अड्डों पर ही गश्त करती है, आम मोहल्लों में नहीं। यही वजह है कि अपराधियों को अब पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है।

 

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply