Home > Crime > मानगो थाना पुलिस ने साबिर लाज के पास से एक युवक का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मानगो थाना पुलिस ने साबिर लाज के पास से एक युवक का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने 10 दिसंबर को साबिर लाज के पास से सद्दाम नामक युवक का मोबाइल और बैग चोरी करने के मामले में आरोपी युवक तौफीक उर्फ चिकना बच्चा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तौफीक मानगो के बाबरी सुन्नी मस्जिद जवाहर नगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील की महिला कर्मी के घर घुसकर 2 बदमाशों ने नकद व मोबाइल लूटा, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने उसके घर से चोरी का रेड मी मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी रविवार को की। तौफीक को रविवार को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा गया। मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि तौफीक के ऊपर मानगो थाने में चोरी के छह और आजाद नगर में चोरी का एक केस दर्ज है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply