Home > Crime > मानगो थाना पुलिस ने कई महीने से फरार चल रहे पवन सिंह हत्याकांड के शूटर राहुल सिंह को मानगो से गिरफ्तार कर भेजा जेल

मानगो थाना पुलिस ने कई महीने से फरार चल रहे पवन सिंह हत्याकांड के शूटर राहुल सिंह को मानगो से गिरफ्तार कर भेजा जेल

मानगो थाना पुलिस ने कई महीने से फरार चल रहे पवन सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर राहुल सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। राहुल सिंह मानगो के धोबी लाइन गुरुद्वारा रोड का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है।‌ एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि राजा सिंह हत्याकांड में भी राहुल की मुख्य भूमिका थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राहुल सिंह मानगो ब्रिज के पास है। इस पर छापामारी कर उसे मानगो ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। राहुल पर मानगो थाने में पहले से 8 केस दर्ज हैं।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply