Home > Jamshedpur > मानगो नगर निगम चुनाव: सुधा गुप्ता ने रचा इतिहास, 18,601 वोटों से मेयर पद पर शानदार जीत+ VDO

मानगो नगर निगम चुनाव: सुधा गुप्ता ने रचा इतिहास, 18,601 वोटों से मेयर पद पर शानदार जीत+ VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ( Mango Nagar Nigam Election) समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह को 18,601 मतों के अंतर से पराजित किया।

जारी मतगणना के तीसरे राउंड की समाप्ति तक सुधा गुप्ता को कुल 42,022 वोट मिले, जबकि संध्या सिंह को 23,421 वोट प्राप्त हुए। इस निर्णायक बढ़त के साथ सुधा गुप्ता की जीत सुनिश्चित हो गई।

Mango Nagar Nigam Election में मेयर चुनाव में अन्य उम्मीदवारों को मिले मत इस प्रकार रहे- इंदिरा सुंडी (982), कुमकुम श्रीवास्तव (1,889), जेवा कादरी (2,918), पार्वती देवी (669), प्रतिभा रानी (711), बनिता सहाय (1,688), राईमुनी सुंडी (924), लक्की सिंह (885), शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान (11,166), सुशीला सिंह (4,091) और सोनामुनी सोरेन (588)।

उधर, मानगो नगर निगम के कई वार्डों के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर 1 से कविता पोद्दार, वार्ड नंबर 2 से काशिफ राजा खान, वार्ड नंबर 3 से मुस्तकीम अंसारी, वार्ड नंबर 4 से मौमिता चटर्जी, वार्ड नंबर 5 से राहुल कुमार कश्यप, वार्ड नंबर 6 से रविंद्र कुमार सिंह, वार्ड नंबर 7 से अशोक कुमार, वार्ड नंबर 8 से विवेक पार्थो, वार्ड नंबर 9 से राजेश सिंह और वार्ड नंबर 10 से जितेंद्र कुमार निर्वाचित घोषित हुए हैं।

इसके अलावा वार्ड नंबर 11 से सुशीला शर्मा, 12 से अनीता श्रीवास्तव, 13 से रिया शुक्ला, 14 से अश्विनी कुमार सिंह, 15 से राजू प्रजापति, 16 से अशोक बिरुवा (553 वोट), 17 से अनीता देवगम (1,118 वोट), 18 से जूली परवीन (1,926 वोट), 19 से रानी परवीन (2,254 वोट) और 20 से इरफान खातून (776 वोट) ने जीत हासिल की है।

वार्ड नंबर 21 से इरशाद अहमद अंसारी, 23 से हम आफरीन, 24 से नुरुल हक अंसारी झुन्ना, 25 से नाहिद उरूज, 26 से गुलाम मुस्तफा रजा, 27 से शगुफ्ता यासमीन, 28 से जेबा फरहीन, 29 से परवीन बानो, 30 से बिनंद रविदास, 31 से पूनम मिश्रा, 32 से प्रियंका सिंह, 34 से हेमंत कुमार सिंह, 35 से नौशाद आलम और 36 से ललिता कुमारी प्रधान विजयी रहीं।

इसे भी पढ़ें –झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 में हर सदस्य को कम से कम पांच मत देना जरूरी, वरना अमान्य हो जाएगा मत

इस जीत के साथ Indian National Congress समर्थित सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है, जबकि भाजपा को मेयर पद पर हार का सामना करना पड़ा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply