Home > Jamshedpur > जुगसलाई नगर परिषद में नौशीन खान की जीत, 720 मतों से भाजपा प्रत्याशी रिंकू सिंह पर बढ़त

जुगसलाई नगर परिषद में नौशीन खान की जीत, 720 मतों से भाजपा प्रत्याशी रिंकू सिंह पर बढ़त

Jamshedpur (Jharkhand) :जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद (Jugsalai Nagar Parishad) में अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना पूरी हो गई है। तीन चरणों में चली काउंटिंग के बाद नौशीन खान को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह को 720 मतों से पराजित किया।

नौशीन खान को कुल 11,563 मत प्राप्त हुए। वे झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और झामुमो के वरिष्ठ नेता हिदायतुल्ला खान की पत्नी हैं। मतगणना के पहले चरण से ही नौशीन खान बढ़त बनाए हुए थीं और रिंकू सिंह उन्हें पीछे नहीं छोड़ सकीं।

नगर परिषद (Jugsalai Nagar Parishad) के विभिन्न वार्डों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। वार्ड संख्या 1 से शेख अब्दुल अकीब 1121 मतों के साथ विजयी हुए। वार्ड 2 से मोहम्मद इरशाद हैदर 557 मत पाकर निर्वाचित हुए। वार्ड 3 से जगदीप सिंह 447 मतों के साथ विजयी घोषित किए गए। वार्ड 4 से राहत हुसैन 1373 मतों के साथ जीत दर्ज की।

वार्ड 7 से जीशान हुसैन 1220 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि वार्ड 8 से नीताई चंद्र शासमल 296 मत पाकर निर्वाचित हुए। वार्ड 12 से सुरेश शर्मा 471 मतों के साथ विजयी घोषित किए गए। वार्ड 13 से गुलबहार बेगम 856 मतों के साथ निर्वाचित हुईं।

वार्ड 14 से सत्यनारायण अग्रवाल 502 मतों के साथ जीते। वार्ड 15 से सुरेंद्र कौर राखी 246 मतों के साथ निर्वाचित घोषित की गईं। वार्ड 16 से सौरभ रजक 450 मत पाकर विजयी रहे। वार्ड 17 से प्रवीण सेठी 544 मतों के साथ निर्वाचित हुईं।

इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम चुनाव: सुधा गुप्ता ने रचा इतिहास, 18,601 वोटों से मेयर पद पर शानदार जीत+ VDO

वार्ड 18 से अनिल मोदी 567 मतों के साथ जीते, वार्ड 19 से राखी सिंह 500 मतों के साथ निर्वाचित हुईं। वार्ड 20 से नेहा सिंह 309 मतों के साथ विजयी रहीं। वार्ड 21 से अर्चना दुबे 296 मतों के साथ और वार्ड 22 से शिल्पा तापड़िया 158 मतों के साथ निर्वाचित घोषित की गईं।जुगसलाई नगर परिषद के इन नतीजों ने झारखंड की स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply