Home > Finance > Jamshedpur: होल्डिंग टैक्स वसूलने में पिछड़ा मानगो नगर निगम

Jamshedpur: होल्डिंग टैक्स वसूलने में पिछड़ा मानगो नगर निगम

उपनगर आयुक्त ने मातहतों को दी वसूली में तेजी लाने की हिदायत

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम होल्डिंग टैक्स वसूली में पिछड़ गया है। सैकड़ों ऐसे कारोबारी, उद्योगपति, अपार्टमेंट व सोसाइटी के मालिक आदि लोग हैं, जो होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। कई बार इन्हें नोटिस भी दी जा चुकी है। शनिवार को उपनगर आयुक्त सुरेश यादव ने अपने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें होल्डिंग टैक्स की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जो लोग डिफाल्टर हैं या होल्डिंग टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। ऐसे लोगों को नोटिस भेजी जाएगी और उसके बाद कार्रवाई होगी। उपनगर आयुक्त ने कहा कि होल्डिंग टैक्स नहीं देने और ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होगी। इनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। बैठक में सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, अरविंद प्रसाद अग्रवाल, समीर बोदरा और स्पैरोटेक के कर्मी भी मौजूद रहे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply