Home > Crime > Jamshesdpur: सोनारी के दोमोहानी स्थित मंदिर के शिवलिंग से छेड़छाड़, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

Jamshesdpur: सोनारी के दोमोहानी स्थित मंदिर के शिवलिंग से छेड़छाड़, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के दो मोहानी स्थित मंदिर के शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ की गई है। घटना शनिवार रात की है। इस आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जबकि, इसका एक साथी फरार हो गया है। युवक पर आरोप है कि उसने शिवलिंग के साथ छेड़छाड़ की है। घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोग सोनारी थाना पहुंच गए। वहां हंगामा हुआ। हिंदूवादी संगठन के लोग भी एकजुट हो गए और विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर माहौल को शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो लोग भी इसके पीछे हैं। जांच करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply