Home > Crime > Jamshedpur : मानगो में एनएच 33 पर आशियाना अनंतरा के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी घायल, टीएमएच रेफर+ वीडियो

Jamshedpur : मानगो में एनएच 33 पर आशियाना अनंतरा के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से पेट्रोल पंप कर्मी घायल, टीएमएच रेफर+ वीडियो

पेट्रोल पंप की ड्यूटी पूरी कर जा रहा था घर, तभी हुआ सड़क हादसा

जमशेदपुर : मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर आशियाना अनंतरा के सामने एक पेट्रोल पंप कर्मी दुर्घटना का शिकार हो गया है। पेट्रोल पंप कर्मी का नाम बृजकिशोर शर्मा है। वह ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। शनिवार की शाम ड्यूटी पूरी करने के बाद वह तामोलिया स्थित अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में एनएच 33 पर आशियाना अनंतरा के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बृजकिशोर शर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बृज किशोर शर्मा को फौरन इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। बृजकिशोर शर्मा के सर पर गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर बृज किशोर शर्मा की पत्नी और अन्य परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply