Home > Finance > मानगो नगर निगम ने मानगो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से वसूला 5500 रुपए जुर्माना, अब रोज चलेगा अभियान

मानगो नगर निगम ने मानगो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से वसूला 5500 रुपए जुर्माना, अब रोज चलेगा अभियान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने शनिवार को मानगो के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान डिमना रोड, न्यू पुरुलिया रोड और ओल्ड पुरुलिया रोड में चलाया गया। जिन लोगों ने सड़क पर भवन निर्माण सामग्री का ढेर लगा दिया था। उनसे जुर्माना वसूला गया। मोटरसाइकिल वर्कशॉप चलाने वाले दुकानदारों से भी जुर्माना वसूला गया।

इसे भी पढ़ेंनए साल में शुरू हो जाएगा बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुख्य अभियंता रघुनंदन शर्मा ने किया बागबेड़ा में जलापूर्ति योजना का निरीक्षण

जिन लोगों ने अपनी दुकान की सीमा से आगे बढ़कर सामान रख लिए थे। उनसे भी जुर्माना वसूला गया। सभी से 5500 रुपए जुर्माना वसूला गया है। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि अब अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जुर्माना वसूली का काम प्रतिदिन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानगो में ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो रही है। जाम लग रहा है। इसीलिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना जरूरी है। इस अभियान के दौरान नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार और दिनेश्वर यादव मौजूद थे।