Home > Jamshedpur > मानगो में फ्लाईओवर निर्माण पर टकराव: सरयू राय समर्थकों ने रोका काम, बोले – फ्लाईओवर की जरूरत नहीं, झामुमो ने की कार्रवाई की मांग

मानगो में फ्लाईओवर निर्माण पर टकराव: सरयू राय समर्थकों ने रोका काम, बोले – फ्लाईओवर की जरूरत नहीं, झामुमो ने की कार्रवाई की मांग

Jamshedpur : मानगो पारडीह रोड स्थित बड़ा हनुमान मंदिर के पास बन रहे फ्लाईओवर (Mango Flyover) का काम मंगलवार सुबह हंगामे के बीच रोक दिया गया। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही पृथ्वी पर्यावरण उद्यान के सामने जेसीबी से खुदाई शुरू हुई, उसी दौरान विधायक सरयू राय के करीबी पप्पू सिंह सैकड़ों लोगों के साथ पहुंच गए और निर्माण कार्य को रुकवा दिया।

पप्पू सिंह का कहना था कि पहले डिमना से स्वर्णरेखा के ऊपर साकची तक प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए। उसके बाद ही मानगो चौक–पारडीह रोड वाले हिस्से का काम शुरू होना चाहिए। बाद में देर शाम तक इन लोगों का बयान बदल गया। यह लोग कहने लगे कि इधर फ्लाईओवर (Mango Flyover) नहीं चाहिए।

 झामुमो समर्थक मौके पर जुटे, कार्रवाई की उठी मांग

निर्माण रुकने की खबर फैलते ही झामुमो कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और सरयू राय समर्थकों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। झामुमो नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर FIR दर्ज की जाए।

जिला प्रशासन ने पहले ही 25 नवंबर से काम शुरू करने का ऐलान किया था और सोमवार देर रात से सड़क पर मार्किंग का काम भी शुरू कर दिया गया था।

 योजना है बन्ना गुप्ता का सपना प्रोजेक्ट

मानगो फ्लाईओवर को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। फ्लाईओवर बनने के बाद मानगो से साकची तक आवागमन आसान होगा और जाम से राहत मिलेगी।

हालांकि विधायक सरयू राय इस प्रोजेक्ट पर पहले दिन से सवाल उठाते रहे हैं—कभी डिज़ाइन बदलने की मांग, तो कभी इसे अव्यवहारिक बताना। और अब उनके समर्थकों ने सीधे मौके पर पहुंचकर काम ही रुकवा दिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में जुबिली पार्क के पास पत्नी ने क्यों की पति की पिटाई, वजह जान कर लोग रह गए हैरान

जनता में नाराज़गी

काम बीच में रुकने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। मानगो निवासी रमेश कुमार शर्मा के अनुसार—“फ्लाईओवर जनता की जरूरत है, कुछ लोगों की वजह से विकास कार्य रोकना ठीक नहीं है।”

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply