Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ (Mango Crime) किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार को जब्त करते हुए इजहार इकबाल नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोवंशीय मवेशियों को इनोवा वाहन में भरकर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया (Mango Crime) जा रहा है। सूचना के आधार पर मानगो थाना पुलिस ने जवाहर नगर रोड नंबर-12, शबीना मस्जिद के पास छापेमारी की। यहां से इनोवा कार में ठूंस-ठूंस कर रखे गए पांच गोवंशीय जानवर बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी इजहार इकबाल ने खुलासा किया कि इस तस्करी में सोनू कुरैशी उर्फ सफदर कुरैशी और सईद कुरैशी भी शामिल हैं। दोनों आरोपी आजाद नगर रोड नंबर-12, शबीना मस्जिद क्षेत्र के निवासी हैं और गोवंशीय जानवरों का अवैध कारोबार करते हैं। बरामद सभी जानवर इन्हीं के पास ले जाए जा रहे थे।
इस को भी पढ़ें – 9 से 11 जनवरी तक गोपाल मैदान में पहला पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव, देश के नामचीन साहित्यकार होंगे शामिल+VDO
पुलिस का कहना है कि गिरोह का उद्देश्य गोवंशीय जानवरों की हत्या कर मांस की अवैध बिक्री करना था। गिरफ्तार आरोपी इजहार इकबाल चक्रधरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने ड्राइवर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।




