Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। संभावित प्रत्याशियों समेत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप (Mango Nagar Nigam Election) लगाए हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बढ़ते जनक्रेज से डरती है, इसी कारण नगर निकाय चुनाव (Mango Nagar Nigam Election) दलीय आधार पर नहीं करा रही है।
नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और ईवीएम से मतदान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे झारखंड में आंदोलन चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानगो नगर निगम कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया।
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जहां राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव को टाल रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है।
भाजपा नेता अभय सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव समय पर कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। चुनाव टालना संविधान और लोकतंत्र दोनों का अपमान है। उन्होंने कहा कि ईवीएम से मतदान और मतगणना की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होती है, इसके बावजूद सरकार चुनाव से बच रही है क्योंकि उसे जनता के जनादेश का डर सता रहा है।
अभय सिंह ने कहा कि बिना चुनी हुई नगर निकाय के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। जनप्रतिनिधियों के अभाव में विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं। गांव से लेकर शहर तक जनता परेशान है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
इसे भी पढ़ें – 9 से 11 जनवरी तक गोपाल मैदान में पहला पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव, देश के नामचीन साहित्यकार होंगे शामिल+VDO
भाजपा नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की, तो यह आंदोलन पूरे झारखंड में और अधिक उग्र रूप लेगा।




