Home > Jamshedpur > मैन ऑफ स्टील ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद एफसी के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत

मैन ऑफ स्टील ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद एफसी के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : हैदराबाद एफसी के खिलाफ मैन ऑफ स्टील ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कुल पांच गोल हुए। ऋत्विक दास, चीमा चुक्वु और जेट ने जमशेदपुर के लिए गोल किए और निजाम के खिलाफ शानदार जीत हासिल की।
मेजबान टीम ने इस मुकाबले में शुरूआती बढ़त हासिल कर ली, जिसकी उन्हें तलाश थी। पूर्व गोल्डन बूट विजेता बार्ट ओग्बेचे ने एक कॉर्नर किक सेट-पीस में गेंद को नेट में पहुंचाया। जमशेदपुर के गोलकीपर इस गोल को रोकने को पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ठीक 10 मिनट बाद मेन ऑफ स्टील ने बराबरी कर दी। हैरी सॉयर ने राइट विंग पर बोरिस सिंह के पास गेंद पहुंचाया, उन्होंने गेंद को बॉक्स के अंदर पहुंचाया। ऋत्विक शानदार हेडर लगाया और इस सीजन का अपना 5वां गोल दर्ज किया। मेन इन रेड ने स्पॉट किक से सिर्फ 5 मिनट बाद ही बढ़त हासिल कर ली। हैरी के हेडर से निकली गेंद बॉक्स के भीतर ओग्बेचे के हाथ से लग गई। जिससे जमशेदपुर को पेनाल्टी मिल गई। जेट ने इस मौके को शानदार तरीके से भुनाया और गोल कर दिया।जमशेदपुर की टीम का आक्रामक खेल अभी खत्म नहीं हुआ था। चीमा चुक्वु के शानदार प्रर्दशन की बदौलत कुछ ही देर में उनकी बढ़त और बढ़ गई। हैरी सॉयर ने हेडर से गेंद को चीमा की ओर भेजा और उन्होंने गेंद को दिशा देकर जमशेदपुर एफसी को मजबूत स्थिति में ला दिया। पहले हाफ तक हीरो आईएसएल की मौजूदा चैंपियन पर जमशेदपुर एफसी ने आरामदायक बढ़त हासिल कर ली थी।
दूसरे हाफ में निजाम की ओर से वापसी की कोशिश तेज हुई। जमशेदपुर को झटका लगा और एली साबिया को मैदान से बाहर जाना पड़ा। जमशेदपुर की 10 सदस्यीय टीम ने डिफेंसिव रुख अपना लिया और निजामों को वापसी करने से रोकने को कोशिश की। हैदराबाद की टीम ने अपना आक्रमण तेज किया और हमलों की झड़ी लगा दी। रिकी के बॉक्स के अंदर एक हैंडबॉल ने मेजबान को पेनल्टी के माध्यम से स्कोरलाइन को कम करने का मौका दिया। हैदराबाद के जोआओ विक्टर ने मौके को भुनाने की कोशिश की। लेकिन, विशाल यादव ने निजाम को खेल में वापस आने से रोकने के लिए शानदार डाइव लगाया।
खेल के अंतिम 10 मिनट में प्रवेश करने से ठीक पहले, ओगेबेचे ने अंतिम लीग चरण में अपनी टीम को बनाए रखने के लिए दूसरा गोल किया। फुलटाइम की सीटी बजने से पहले हैदराबाद एफसी ने स्कोर बराबरी के लिए एक और प्रयास किया। लेकिन जमशेदपुर की मजबूत डिफेंस ने इस बार कोई गलती नहीं की। बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ जीत हासिल की और मैच के पूरे अंक बटोरे।

You may also like
Jamshedpur World Record : 16 महीने के ऋत्विक के एक मिनट के वीडियो ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, दुनिया के नक्शे पर आई लौहनगरी
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति