Home > Crime > Jamshedpur : दोस्तों के साथ गालूडीह वाटर पार्क जा रहे मानगो के आजाद नगर के एक युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Jamshedpur : दोस्तों के साथ गालूडीह वाटर पार्क जा रहे मानगो के आजाद नगर के एक युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दोस्तों के साथ घाटशिला के गालूडीह वाटर पार्क जा रहे मानगो के आजाद नगर के रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे में मृत आफताब की 3 महीना पहले ही शादी हुई थी। आफताब के निधन की खबर सुनकर घर में कोहराम है। आफताब की पत्नी दहाड़ें मार कर रो रही है। आफताब मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास का रहने वाला है। उसकी उम्र 27 साल है। बताते हैं कि आफताब अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से बिरसा वाटर पार्क जा रहे थे। वह रास्ते में एक होटल पर खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के बाद आफताब ढाबे से निकले और स्कूटी पर बैठ कर अपने दो दोस्तों का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में आ रही मुर्गी की छोटी गाड़ी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार मुर्गी की गाड़ी को पीछे से एक बड़े ट्रक ने टक्कर मारी। इसके बाद मुर्गी की गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी आफताब की स्कूटी को टक्कर मार दी। आफताब के दोस्त ढाबे में पानी पी रहे थे। इस वजह से वह बच गए।

You may also like
Chief Justice IN Jamshedpur
जमशेदपुर में मुख्य न्यायाधीश का भव्य स्वागत, नगाड़ा-मांदर बजाकर कलाकारों का बढ़ाया उत्साह+VDO
Jamshedpur: घर से घूमने की बात कह कर निकले बागबेड़ा के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी ने फोन कर पिता को दी मौत की जानकारी
स्वच्छता चैंपियन लीग 20-22 में मानगो नगर निगम को मिला पहला स्थान
Ranchi : बिजली उपभोक्ताओं को निशाना बना रहे साइबर ठग, विभाग ने जारी किया अलर्ट, की मैसेज पर ध्यान न देने की अपील

Leave a Reply