Home > Crime > Jamshedpur: घर से घूमने की बात कह कर निकले बागबेड़ा के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी ने फोन कर पिता को दी मौत की जानकारी

Jamshedpur: घर से घूमने की बात कह कर निकले बागबेड़ा के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी ने फोन कर पिता को दी मौत की जानकारी

जमशेदपुर: घर से घूमने की बात कह कर निकले बागबेड़ा के गणेश नगर के रहने वाले अंकित कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। अंकित सिंह मध्य प्रदेश में नौकरी करता है। वह छुट्टी पर घर आया था। गणेश नगर का रहने वाला अंकित सिंह रविवार की रात यह कह कर घर से निकला कि कुछ देर में आ रहा है। लगभग आधे घंटे बाद उसके साथी ने घर पर अंकित के पिता को फोन किया कि सड़क दुर्घटना में अंकित घायल हो गया है। घर के लोग जब टीएमएच पहुंचे तो देखा कि अंकित की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अंकित के साथी ने बताया कि वह और अंकित बाइक पर जा रहे थे। पिगमेंट गेट के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। अंकित सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहा तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply