Home > Crime > Mahashivratri No Entry : 26 फरवरी को सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक नो एंट्री, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Mahashivratri No Entry : 26 फरवरी को सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक नो एंट्री, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Jamshedpur : (Mahashivratri No Entry) जमशेदपुर में 26 फरवरी को नो एंट्री रहेगी। यह नो एंट्री महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर लगाई गई है। 26 फरवरी को सुबह 5:00 से रात 11:00 तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। भारी व्यावसायिक वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। जबकि यात्री वाहनों को छूट दी गई है। यात्री बसें शहर में परिचालन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Brown Sugar Case : पुलिस ने मानगो में तीन ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद + VDO

Mahashivratri No Entry : प्रशासन ने जारी किया आदेश

Mahashivratri No Entry: सोमवार को नो एंट्री का आदेश डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल और डीएसपी ट्रैफिक के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है। गौरतलब है कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस दिन सुबह से लेकर देर रात तक लोग मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। शिवालयों पर भीड़ रहेगी। इसी को लेकर यह नो एंट्री लगाई गई है।

सजाए जा रहे हैं शहर के मंदिर

लोग महाशिवरात्रि के मौके पर उपवास करते हैं। शहर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों को सजाया जा रहा है। शिवरात्रि हिंदू कैलेंडर माघ के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाई जाती है। यह पर्व शिव और शक्ति के मिलन का उत्सव है। इस पर्व में महिलाएं उपवास रहेंगी और शिव व पार्वती की पूजा करेंगे। यह पूजा सुखी वैवाहिक जीवन को लेकर की जाती है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व शिव और पार्वती के विवाह से जुड़ा हुआ है।

भोलेनाथ को चढ़ाया जाता है बेल

इस दिन भक्त भगवान शिव को बेल या सुनहरा सेब चढ़ाते हैं। दलमा की चोटी पर मौजूद शिव मंदिर में भी लोग पहुंचते हैं। यहां 8 किलोमीटर के रास्ते को रोशनी से जगमग किया जाता है। गुरुवार की रात से ही भक्त मंदिर की तरफ कूच कर देते हैं। दलमा रेंज के वन विभाग के अधिकारी भी महाशिवरात्रि की तैयारी में जुट गए हैं।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply