Home > Jamshedpur > Jamshedpur : जिला बार एसोसिएशन चुनाव का बजा बिगुल, लॉयर्स डिफेंस ने मीटिंग कर तैयार की रणनीति

Jamshedpur : जिला बार एसोसिएशन चुनाव का बजा बिगुल, लॉयर्स डिफेंस ने मीटिंग कर तैयार की रणनीति

उम्मीदवारों से वेलफेयर संबंधी एफिडेविट लेगा लॉयर्स डिफेंस, जिला बार एसोसिएशन  के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी 

जमशेदपुर : लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ताओं ने पुराने कोर्ट परिसर स्थित चैंबर भवन में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एक बैठक की। इस बैठक में तय किया गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में जिला बार संघ का चुनाव जल्द हो जाए। यही ठीक है। क्योंकि झारखंड उच्च न्यायालय से जो आदेश पारित हुआ है, उसके अनुसार अधिवक्ताओं का कल्याण होना कठिन लग रहा है। बैठक में तय किया गया कि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए जो उम्मीदवार आगे आएंगे। उनसे एक एफिडेविट के तौर पर लिखित प्रपत्र लिया जाएगा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं को हल करेंगे और अधिवक्ताओं की भलाई के लिए काम करेंगे। ताकि सभी का उन उम्मीदवारों पर भरोसा कायम हो सके। इस बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन ने की। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता दिलीप कुमार महतो थे। कार्यक्रम का संचालन लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष के अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मीटिंग में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, संजीव कुमार झा, वेद प्रकाश सिंह, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, रमन जी ओझा, नवीन प्रकाश, रविंद्र कुमार, नीरज कुमार, विद्युतनंदी, आशीष दत्त, सुनील महंती, केशव सिंह, डीएन सिंह, विनोद कुमार, राजकमल शर्मा, पंचम सिंह, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply